…दूसरी पारी, रन चेज़…
हालाँकि जिसके बाद तो अंत तक विराट और राहुल ने मिलकर छक्के और चौके लगाना जारी रखा और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 356 रनों तक पहुँचाया| इसी दौरान पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने 1-1 विकेट निकाला जबकि और किसी भी गेंदबाज़ के हाथ सफ़लता नहीं लग सकी| ऐसे में अब देखना होगा कि किसके हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है निराशा? तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए बने रहिये हमारे साथ|
वहीँ फिर केएल राहुल ने आकर विराट का साथ दिया और धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाने लगे तभी बारिश आ गई और अम्पायर्स ने मैच को रिजर्व डे की ओर बढ़ा दिया| अगले दिन जब केएल राहुल (111) नाबाद ने बल्लेबाज़ी करना स्टार्ट किया तो ताबड़तोड़ अंदाज़ में रन बनाने हुए करीब छह महीनों के बाद आकर पाकिस्तान के खिलाफ़ खेलते हुए शतक जड़ दिया| वहीँ दूसरी तरह विराट कोहली (122) ने शुरुआत में संभलकर खेला और पारी को आगे बढ़ाया लेकिन जैसे ही वो सेट हो गए तब उन्होंने भी बड़े-बड़े शॉट लगाना स्टार्ट कर दिया और अपने वनडे करियर का 13000 रन पूरा करते हुए 47वां शतक भी जड़ दिया|
इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा (56) ने अपने सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल (58) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की और दोनों ने ही अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| जिसके बाद गेंदबाज़ी करने शादाब खान को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर से लगाया और वो फैसला सही भी साबित हो गया जब शादाब ने खतरनाक दिख रहे रोहित को पवेलियन का रास्ता दिखाया| जिसके बाद मैदान पर आए विराट कोहली ने रन बनाना शुरू किया| इसी बीच शाहीन अफरीदी ने आकर शुभमन गिल को आउट कर दिया|
भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर बोला हल्ला!! शुरुआत में रोहित और गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की शतकीय साझेदारी की!! तो बाद में केएल राहुल और विराट कोहली के द्वारा तीसरे विकेट के लिए एशिया कप में सबसे बड़ी 233 रनों की शतकीय साझेदारी हुई!! जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तान के सामने 357 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया| कल बारिश के कारण ये मुकाबला रिजर्व डे की ओर बढ़ गया था!! जिसके बाद आज भी बारिश की वजह से मैच थोड़ी देरी के साथ शुरू हुआ और जहाँ से मैच रोका था वहीँ से स्टार्ट किया गया| हालाँकि इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेलना शुरू कर दिया था|
49.6 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो, विराट स्पेशल!! मैस्किमम के साथ भारतीय पारी को किया समाप्त| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी साईट स्क्रीन के पीछे छह रनों के लिए| इसी के साथ भारतीय पारी 356 रनों पर हुई समाप्त| यानी अब पाकिस्तान के सामने 357 रनों का विशाल लक्ष्य रखा गया है|
49.5 ओवर (4 रन) चौका! फ्री हिट पर विराट का शानदार शॉट| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| ये तो उनका पका पकाया शॉट है जिसपर अक्सर बाउंड्री बटोरते हैं|
49.5 ओवर (5 रन) नो बॉल और चौका! ओवर स्टेप कर बैठे गेंद| विराट ने पहले इसे फाइन लेग की तरफ लैप करना चाहा लेकिन फिर ऑफ़ स्टम्प के बाहर आई बॉल पर गाइड कर दिया और थर्ड मैन से चौका हासिल कर लिया|
49.4 ओवर (0 रन) ओह!! बेहतरीन यॉर्कर!! विराट ने लाइन में आकर उसे ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
49.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आया है| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और डीप से एक ही रन मिल पाया|
49.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| एक ही रन मिला|
49.1 ओवर (1 रन) रिवर्स लैप शॉट का प्रयास| ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| ऑफ़ साइड पर गई, एक ही रन मिला|
48.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला जिसे रोक दिया गया| रन नहीं हुआ|
48.5 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| दो फीलारों के बीच से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई जहाँ से चार रन मिला|
48.4 ओवर (1 रन) ओह कड़क शॉट सामने की तरफ| ये गेंद सीधा अम्पायर की तरफ जा रही थी| गेंदबाज़ ने उसपर हाथ लगाकर रोक दिया| कैच नहीं पकड सके लेकिन शायद अम्पायर को चोटिल होने से ज़रूर बचा लिया| दूर गई हाथों से लगने के बाद गेंद, एक ही रन मिला|
48.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| एक ही रन मिल पाया|
ओहो!! नसीम शाह को गेंदबाज़ी करते हुए कुछ दिक्कत आई है जिसके कारण वो अब मैदान से बाहर चले गए हैं| ऐसे में अब उनकी जगह बची हुई 4 गेंदों को डालने इफ्तिखार अहमद आए हैं…
48.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार छोटी गेंद को लॉफ्ट किया और कवर्स की दिशा से तेज़ी से भागते हुए दो रन हासिल कर लिया|
48.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! स्लोवर बाउंसर!! पुल लगाने गए लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकल गई| कीपर ने उसे रोका|
47.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
47.5 ओवर (4 रन) एक और चौका! हलके हाथों से खेला गया लैप शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे फाइन लेग की तरफ लैप करते हुए चौका बटोरा|
47.4 ओवर (4 रन) चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
47.3 ओवर (1 रन) सिंगल और शतक!! पहले राहुल और अब विराट कोहली| शतकों के बादशाह का एक और शतक| पाकिस्तान के खिलाफ एक और उम्दाह पारी| जितनी तारीफ की जाए सब कम ही होगी| सबको इस पारी का महत्व पता है इस वजह से हर तरफ से तालियों की गूँज होगी| बड़े आराम से इस गेंद को गैप में पुश किया और अपने शतक तक पहुंचे|
47.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इसी के साथ विराट कोहली का एकदिवसीय क्रिकेट में 13 हज़ार रन पूरा हुआ| विराट रन मशीन कोहली| ये आम बल्लेबाज़ नहीं है ये तो दिग्गजों का दिग्गज है| ऑन साइड पर इस गेंद को खेला और गैप से दो भाग लिया|
47.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
46.6 ओवर (2 रन) दुगी!! इसी के साथ राहुल का शतक पूरा हुआ| बेमिसाल बल्लेबाज़ी वो भी चोट से कम बैक के बाद| जितनी सराहना की जाए उतनी कम| टीम के लिए अहम समय पर बड़ी पारी खेली है| इस बार फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल किया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजी| शानदार अंदाज़ में अपने शतक का जश्न मनाया|
46.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा इस बार| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया जहाँ से एक रन मिला|
46.4 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो स्टैंड एंड डेलिवर| ये कुछ उसी तरह का शॉट था जो कोहली ने हारिस के खिलाफ लगाया था| ऐसा लगा कि उसकी ये झलक सामने आई है| सबने इस शॉट की सराहना की है| इस बार स्लोवर बॉल को अच्छी तरह से परखा और रूम बनाकर सामने की तरफ मार दिया| लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार जाकर गिरी ये गेंद|
46.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! एक और दो रन लेने में कामयाब हुए विराट| मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और दो के लिए भागे| शादाब थे वहां पर लेकिन दो से रोक नहीं पाए|
46.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! एक और स्लोवर बॉल!! बल्लेबाज़ मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए|
46.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद| ऑन साइड पर इस गेंद को खेला और डीप से एक ही रन मिल पाया|
45.6 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| थके हुए पैरों से भी एक को दो में तब्दील कर ले रहे हैं दोनों बल्लेबाज़| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए| 307/2 भारत|
45.5 ओवर (1 रन) सिंगल, एक और अच्छा ओवर गुज़रता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
45.4 ओवर (1 रन) एक और इन साइड एज और एक और सिंगल| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई बॉल जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
45.3 ओवर (0 रन) आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए| कीपर के पास गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
45.2 ओवर (2 रन) टैप एंड रन| जी हाँ एक नहीं बल्कि दो भाग लिया| मिड विकेट की तरफ इस गेंद को लेग साइड पर खेला और तेज़ी से दो भाग लिया|
45.1 ओवर (1 रन) कट शॉट का प्रयास| इन साइड एज लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई गेंद| विराट ने यहाँ पर रन भाग लिया है|