4.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कमाल के ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद को सीधे बल्ले से गिल ने डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ़ फील्डर ने उसे फील्ड किया| 23/2 भारत|
4.5 ओवर (0 रन) एक और सटीक लाइन और लेंथ की गेंद| अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
4.4 ओवर (0 रन) एक और बढ़िया लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया| अंत में गिल को उसे ब्लॉक करना पड़ा|
4.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
4.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करने गए लेकिन बीट हुए| उछाल से चकमा खाए| रन नहीं हुआ|
4.2 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|
4.1 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद| पूरी तरह से गिल को यहाँ पर तंजीम ने खोलकर रख दिया था|
3.6 ओवर (4 रन) चौका! हलकी सी थी ये दरार और उसमें से जड़ दिए हैं चार| ऐसा लगा कि थप्पड़ सा गेंद पर मारा हो| इससे बल्लेबाज़ को काफी आत्मविश्वास आया होगा| विकेट लाइन पर थी ये गेंद जिसे रूम बनाकर कट किया बैकवर्ड पॉइंट और पॉइंट के बीच से और गैप हासिल किया| 22/2 भारत|
3.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| तेज़ गति से अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
3.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
3.3 ओवर (0 रन) एक कसा हुआ लीव बल्लेबाज़ राहुल द्वारा देखने को मिला है यहाँ पर| अंदर की तरफ आती गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा, परखा और जाने दिया कीपर की ओर| अच्छी बात ये थी इस लीव में कि उन्होंने ऑफ़ स्टम्प को कवर करते हुए इसे छोड़ा था|
3.2 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया|
3.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
2.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर राहुल ने ऑफ साइड की ओर पंच किया| रन का मौका नहीं मिल सका|
2.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
लोकेश राहुल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए…
2.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! तंजीम हसन शाकिब के नाम दूसरी सफलता दर्ज हुई| तिलक वर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए| एक डेब्यूटेंट ने दूसरे डेब्यूटेंट का विकेट उखाड़ दिया| खराब लीव इस बार तिलक को उनकी विकेट के रूप में महंगी पड़ गई| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| पड़कर हल्का सा अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ उसे परख नहीं सके और उन्हें लगा कि ये बाहर जायेगी लेकिन अंदर आई और ऑफ़ स्टम्प के बेल्स को लगते हुए निकल गई| अपने इस लीव से बेहद निराश दिखाई दिए तिलक| बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से मुकाबले में ऊपर की तरफ आती हुई| 17/2 भारत|
2.3 ओवर (0 रन) एक अच्छा लीव ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ से देखने को मिला| कोई रन नहीं|
2.2 ओवर (4 रन) शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
2.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
1.6 ओवर (4 रन) आउट साइड एज और चौका! डीप थर्ड मैन पर फील्डर ने डाईव लगाकर बॉल को रोकना चाहा लेकिन गेंद उनसे काफी दूर से निकल गई और चार रन दे गई| अपनी उछाल भरी गेंद से इस बार बल्लेबाज़ को पूरी तरह से खोलकर रख दिया था जहाँ बाहरी किनारा लग गया था|
1.5 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!! देखने में आनंद आ गया| कोई ताक़त नहीं इस शॉट में महज़ प्लेसमेंट था| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को गैप में पुश किया और एक चौका हासिल किया| इससे गेंदबाज़ निराश नहीं होंगे क्योंकि ये आला दर्जे का शॉट था|
1.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! पहला रन तिलक वर्मा का एकदिवसीय क्रिकेट में आता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| गैप में गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
1.3 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ गिल ने अपना खाताब खोला| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद को कवर्स की तरफ खेला और गैप से एक रन तेज़ी से भाग लिया|
1.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
1.1 ओवर (0 रन) इनस्विंगर गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लाइन में आकर मिड ऑन की तरफ ड्राइव किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
दूसरे छोर से मुस्तफिजुर रहमान गेंदबाजी के लिए आये हैं…
0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल और बेहतरीन ओवर की समाप्ति| इस बार लेंथ गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ| 3/1 भारत|
0.5 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
0.5 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
0.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
0.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए…
0.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अनामुल हक़ बोल्ड तंजीम हसन शाकिब| बिना खाता खोले रोहित शर्मा लौटे पवेलियन| तंजीम हसन शाकिब के नाम पहली एकदिवसीय सफलता दर्ज हुई है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल बॉल को रोहित ने बिना पैर निकाले शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में ड्राइव कर दिया| मानो चिप सा कर बैठे| हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने बड़ी आसानी से लपक लिया| खुद से थोड़ा निराश दिखे हिटमैन| 2/1 भारत|
0.2 ओवर (1 रन) वाइड! एक और बार काफी बाहर डाली गई गेंद| इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर| कट लगाने गए लेकिन चूके| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
0.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! ये अच्छी गेंद है| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.1 ओवर (1 रन) वाइड के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके तंजीम| रोहित से काफी दूर रही गेंद| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|