39.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति|
39.5 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को गैप में ढकेला और एक रन हासिल किया|
39.4 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉट!! थर्ड मैन की तरफ हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
39.3 ओवर (0 रन) टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
39.2 ओवर (0 रन) इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
39.1 ओवर (4 रन) चौका! आउट साइड एज और बाउंड्री के लिए निकल गई गेंद कीपर और स्लिप फील्डर के बीच से एक और बार| किस्मत पूरी तरह से बल्लेबाज़ पर मेहरबान है| स्वीप शॉट लगाने गए थे जहाँ आउट साइड एज लेकर राहुल के पास से निकली गेंद|
38.6 ओवर (0 रन) विकटों के बीच रखी गेंद को लगातार ब्लॉक करते जा रहे हैं बल्लेबाज़ जो कि एक सही सोच भी है| डॉट बॉल के साथ ओवर हुई समाप्त|
38.5 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
38.4 ओवर (0 रन) इस बार फ्लाईटेड गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
38.3 ओवर (6 रन) छक्का! मिड विकेट बाउंड्री पर फील्डर तिलक वर्मा तैनात थे| गेंद उनके ऊपर से निकल रही थी| सीमा रेखा के ठीक आगे कैच को लपकना चाहा लेकिन उँगलियों से लगने के बाद सीमा रेखा के पार चली गई ये गेंद छह रनों के लिए| स्लॉग स्वीप शॉट काम कर गया यहाँ पर|
38.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
38.1 ओवर (0 रन) एक और बार रूम बनाया| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन पाया|
37.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक और सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| महज़ 3 रन इस ओवर से आये| रूम बनाकर इस गेंद को कट किया पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन हासिल किया|
37.5 ओवर (0 रन) इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| गेंदबाज़ ने अपने बाएँ ओर जाकर गेंद को खुद ही फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं हो सका|
37.4 ओवर (1 रन) काफी देर बाद नासुम ने लिया सिंगल| मिड ऑफ़ की तरफ इस गेंद को ड्राइव करते हुए एक रन बटोर लिया|
37.3 ओवर (0 रन) विकटों के बीच रखी गई गेंद को नासुम ने क्रीज़ के अंदर ही रहकर डिफेंड कर दिया|
37.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल गया इस बार| स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
37.1 ओवर (0 रन) इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
36.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक मेडेन ओवर की हुई समाप्ति| इस ओवर में बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बैकफुट पर रखा हुआ है|
36.5 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
36.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| विकेट लाइन से टर्न होकर अंदर आई बॉल| बल्ले को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
36.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हो सका|
36.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| लेग साइड पर इस गेंद को खेलना चाहा लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स से जा लगी बॉल| कोई रन अनहि हो सका|
36.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
35.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर|
35.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
35.4 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
35.3 ओवर (1 रन) छोटी गेंद| पुल शॉट इसपर लगाया गया लेकिन नीचे रखा गया| डीप से एक ही रन मिल पाया|
35.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
35.1 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही छेड़ बैठे| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप फील्डर के बाएँ ओर से निकल गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|