19.6 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
19.5 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
19.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हुआ|
19.3 ओवर (1 रन) इस बार गेंद की टर्न को परखा और गैप में उसे ढकेलते हुए एक रन हासिल किया|
19.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
19.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
18.5 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए लेग साइड से एक रन लिया|
18.4 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
18.3 ओवर (2 रन) सिंगल के साथ एक ओवर थ्रो भी हुआ वहां पर जिसकी वजह से एक की जगह दो रन मिल गया| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया| फील्डर ने उसे फील्ड किया और फिर गेंदबाज़ की तरफ थ्रो कर दिया जिसका कोई बैक अप नहीं था| इस वजह से एक अतिरिक्त रन मिल गया|
18.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति जहाँ एक सेट बल्लेबाज़ का विकेट मिल गया| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला था जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया|
17.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद!!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
17.4 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
17.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से रोकना बेहतर समझा|
17.2 ओवर (0 रन) ओवरपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर डिफेंड कर दिया|
ईशान किशन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं…
17.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शमीम हुसैन बोल्ड मेहदी हसन| 57 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 19 रन बनाकर राहुल लौटे पवेलियन| सॉफ्ट डिसमिसल यहाँ पर देखने को मिला| पिछले कुछ ओवर से लगातार दबाव बन रहा था और ये विकेट उसका ही नतीजा है| ऑफ़ स्पिन गेंद को आगे आकर लेग साइड पर फ्लिक करने गए| एलिवेशन नहीं मिल पाया और सीधा शॉर्ट मिड विकेट फील्डर के हाथों में चली गई बॉल| एक आसान सा कैच वहां पर लपका गया| 74/3 भारत|
16.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
16.5 ओवर (0 रन) ओह इस बार लीडिंग एज लेकर मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद लेकिन फील्डर के काफी आगे गिरी| गेंद की गति में परिवर्तन से बल्लेबाज़ चकमा खा गए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
16.4 ओवर (0 रन) एक और बार आगे की तरफ रखी गई गेंद जिसे सीधे बल्ले से रोक दिया|
16.3 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ गिल ने इसे डिफेंड कर दिया|
16.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर उसे सीधे बल्ले से पुश कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
15.6 ओवर (0 रन) इस बार लेग साइड पर टर्न के साथ गेंद को खेला लेकिन फील्डर ने इसे फील्ड कर लिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
15.5 ओवर (0 रन) विकटों के बीच रखी गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
15.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद पर इस तरह का शॉट काफी खेला करते हैं राहुल| इस बार अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और लेग साइड से एक रन बटोरा|
15.3 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर फाइन लेग की ओर गेंद को ग्लांस किया एक रन के लिए|
15.2 ओवर (0 रन) एक और बार गति में मिश्रण किया| लेग साइड पर उसे गिल ने खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
15.1 ओवर (0 रन) धीमी गति से डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| गिल ने आगे आकर उसे डिफेंड कर दिया| फील्डर ने उसे फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|